आंध्रप्रदेश में विशाखापट्टनम के पास सिम्हाचलम मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतार के निकट एक दीवार गिर जाने से सात लोगों की मृत्यु हो गई और 15 घायल हो गए। आज तड़के भारी वर्षा के कारण एक टैंट के गिर जाने के बाद यह दीवार ध्वस्त हो गई। राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों के बचाव दल घटना स्थल पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री और जिला प्रशासन की ओर से घटना के बाद की स्थिति की निगरानी की जा रही है।