कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली के तिगीपुर, बख्तावरपुर और उत्तरी दिल्ली में किसानों से मिलेंगे। श्री चौहान किसान चौपाल के जरिए किसानों से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र उजवा और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा भी शामिल होंगे।
कृषि मंत्री कृषि ड्रोन के उपयोग का भी अवलोकन करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान विकास और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। 15 दिन का यह अभियान बृहस्पतिवार को समाप्त होगा।
कृषि मंत्री अब तक ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में किसानों से संवाद कर चुके हैं।