अप्रैल 21, 2026 2:00 अपराह्न

printer

आदि शंकराचार्य शाश्वत ज्ञान और आध्यात्मिकता के प्रतीक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने देश भर में संस्थाएं स्थापित करके सामाजिक ताने-बाने को मजबूत किया और आज भी आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज दोपहर ग्लोबल वननेस फेस्टिवल को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए सुश्री सीतारामन ने कहा कि अपने 32 वर्षीय छोटे से जीवनकाल में, शंकराचार्य ने देश के उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में चार मठों और दशनामी संप्रदाय जैसी संस्थाओं की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य शाश्वत ज्ञान और आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं।