मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 6:05 अपराह्न | Delhi Chief Minister resigns

printer

आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्‍द केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया

आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्‍द केजरीवाल ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया। श्री केजरीवाल ने शाम को उपराज्‍यपाल वी के सक्‍सेना को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी। उन्‍हें दिन में पार्टी के विधायक दल का सर्वसम्‍मति से नेता चुना गया।

 

बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं को बताया कि सुश्री आति‍शी अगला विधानसभा चुनाव होने तक दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री बनी रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि दिल्‍ली में इस साल अक्‍तूबर-नवम्‍बर में ही चुनाव कराये जाएं। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी को खत्‍म करने की साजिश कर रही है।

 

    इस बीच भाजपा ने आतिशी को मुख्‍यमंत्री बनाये जाने की घोषणा पर तंज करते हुए कहा है कि सिर्फ चेहरा बदल लेने से पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है, पार्टी को पिछले दस वर्षों के दौरान श्री केजरीवाल के  शासन में हुए भ्रष्‍टाचार का जवाब देना होगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है