मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2025 6:35 अपराह्न

printer

वेव्‍स सम्‍मेलन 2025 के तीसरे दिन मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत में लोक संगीत का विकास  पर एक सत्र आयोजित किया गया

वेव्‍स सम्‍मेलन 2025 के तीसरे दिन मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत में लोक संगीत का विकास  पर एक सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र ‘वेव्‍स सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम’ खंड के अंतर्गत हुआ, जिसमें भारतीय लोक संगीत और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और जीवंत लोक परंपरा पर चर्चा की।

 

    प्रसिद्ध कहानीकार रोशन अब्बास ने इस चर्चा का संचालन किया। पैनल में प्रसिद्ध गीतकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीतकार नंदेश उमप, गायक – संगीतकार पेपॉन और विख्यात कलाकार इला अरुण शामिल थे।

 

    प्रसून जोशी ने लोक संगीत को “जीवन का स्पर्श करने वाला अनुभव” बताते हुए इसे मानवीय अनुभव की एक जीवंत अभिव्यक्ति कहा। नंदेश उमप ने लोक संगीत को “एक खुला विश्वविद्यालय” बताया, जहां समावेशिता और लोकतांत्रिकता की भावना समाहित है।

 

    पेपॉन ने अपने लोक संगीत के सफर की कहानी सुनाई। इला अरुण और मालिनी अवस्थी ने लोक संगीत की जड़ों को समुदाय और भावना में रचा-बसा बताया।

 

    पैनल ने भारत की विविध लोक परंपराओं पर प्रकाश डाला, जहां हर राज्य की अपनी विशिष्ट संगीत शैली है। पैनल ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की, जिन्होंने वेव्‍स जैसे मंचों के माध्यम से पारंपरिक कलाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

12/09/24 | 7:10 अपराह्न