मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 6:18 अपराह्न

printer

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल समेत भाजपा पदाधिकारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में ध्वजारोहण किया

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल समेत भाजपा पदाधिकारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में ध्वजारोहण किया। इस दौरान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री मोदी को 11वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण करने की बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर जनता से कर्तव्य पालन का आवाहन किया।
 
 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री ने 11वीं बार लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया है इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। PM मोदी ने अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन और यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया और इसे आज देश की आवश्यकता बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक 24 घंटे काम करके भारत को विकसित भारत बनाने का आवाहन किया है जिनका स्वागत किया जाना चाहिए।  
 
 
 
वहीं, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के विकास को रास्ता दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राज्य सरकारों और नागरिकों से अपने कर्तव्य के निर्वहन का आवाहन किया है। इसके जरिए देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना की गई है।
 
 
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार और परिवारवाद को देश के लिए घातक बताया है। पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने का जो रास्ता दिखाया है उस पर चलकर 2047 तक भारत को विश्व शक्ति बनाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है