38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी आज उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंची। वहां जिला खेल अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने तेजस्विनी मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया। उत्तराखंड पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले महीने की 26 तारीख को हल्द्वानी से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाई थी, जो 13 जिलों के 99 स्थानों का दौरा करने के बाद 25 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी।
Site Admin | जनवरी 4, 2025 9:01 अपराह्न
38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी आज उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंची
