अप्रैल 12, 2026 9:23 अपराह्न

printer

हैती में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर समारोह के दौरान भगदड़, 30 लोगों की मौत

वार्षिक ऑर्थोडॉक्स ईस्टर समारोह के दौरान हैती में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कल उत्तरी शहर मिलोट में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, सिटाडेल लाफेरिएर में हुई।

प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-ऐमे ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।