मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 8:49 अपराह्न

printer

23 of 46,756 मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज देहरादून में मुख्यमंत्री ने नैनीताल और उधम सिंह नगर की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनीताल जिला प्रशासन को पीड़िता की देखभाल और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान करने पर जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी देने और अफवाह फैलाने वालों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर श्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को किरायेदारों, रेहड़ी-पटरी, अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने वालों और अवैध रूप से प्रमाण पत्र बनवाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सभी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….