21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राश्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रदेश भर में साप्ताहिक योग शिविरों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को प्राणायम की अहमियत बताने के साथ निरोगी काया का मंत्र बताना है। इस क्रम में वाराणसी के सम्मपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यापकों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के प्राणायम कराने के साथ ही उन्हें इसकी अहमियत भी बतायी। उधर, अमरोहा के सद्भावना पार्क में भी अन्तर्राश्ट्रीय योग सप्ताह के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया।
Site Admin | जून 17, 2024 7:13 अपराह्न
21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राश्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रदेश भर में साप्ताहिक योग शिविरों का आयोजन