अगस्त 22, 2025 10:26 अपराह्न

printer

19 से 21 अगस्त तक थाईलैंड के फुकेत में आयोजित 23वें एआईबीडी महासम्मेलन में भारत को एआईबीडी के कार्यकारी बोर्ड का पुनः अध्यक्ष चुना गया

इस महीने की 19 से 21 तारीख तक थाईलैंड के फुकेत में आयोजित 23वें एआईबीडी महासम्मेलन में भारत को सर्वाधिक मतों से एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) के कार्यकारी बोर्ड का पुनः अध्यक्ष चुना गया है। भारत एआईबीडी का संस्थापक सदस्य है और प्रसार भारती इस संगठन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करता है।

 

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने कहा कि पिछले पाँच दशकों में प्रसार भारती एआईबीडी के भीतर एक टीम के रूप में काम करता रहा है और भविष्य में एआईबीडी के कार्यक्रमों और पहलों के आयोजन में द्विपक्षीय साझेदारी के माध्यम से इस सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर रहेगा। सम्मेलन का विषय था “लोगों के लिए मीडिया, शांति और समृद्धि”।

 

इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को एक मंच पर लाया गया और नीतिगत आदान-प्रदान तथा संसाधनों की साझेदारी के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सहयोगी मीडिया वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह नियुक्ति भारत के नेतृत्व में वैश्विक विश्वास को दर्शाती है और दुनिया भर में मीडिया विकास को आकार देने में भारत की और भी अधिक रणनीतिक और प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए मंच तैयार करती है।