मई 5, 2026 9:02 पूर्वाह्न

printer

बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत

बिहार में कल तूफान, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में बारह लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें से पांच लोगों की मृत्यु पूर्वी चंपारण जिले में, चार औरंगाबाद में और तीन गया जिले में हुई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।