मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग शुक्रवार सुबह जिला हमीरपुर के 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग शुक्रवार सुबह जिला हमीरपुर के 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा। इस दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक आम लोगों को योगाभ्यास करवाएंगे।

 जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देश राज वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में बचत भवन के अलावा जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़, राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, संत निरंकारी भवन नादौन, डीडीएम साई कॉलेज नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में भी विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार सुबह 6ः30 बजे से आरंभ होने वाले इन योगाभ्यास सत्रों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ. देश राज वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर के 71 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 5 आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी योग से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है और व्यस्तताओं से भरी अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करके हम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से शुक्रवार सुबह विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे योग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील भी की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है