अप्रैल 17, 2025 8:42 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शीघ्र शुरू होने की संभावना है

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शीघ्र शुरू होने की संभावना है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय जल्द ही कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में एक अधिसूचना जारी करेगा। भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू करने के बारे में श्री जायसवाल ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से दोनों देश उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की तकनीकी टीम उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए विचार कर रही हैं।

    श्री जायसवाल ने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के षडयंत्रकर्ता तहव्वुर राणा के भारत में प्रत्यर्पण पर कहा कि यह पाकिस्तान को मुंबई हमलों के अन्य अपराधियों को सजा दिलाने की जरूरत पर बल देता है। पाकिस्‍तान इन आरोपियों को लगातार बचाता रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर कोशिश के बावजूद वैश्विक आतंकवाद के केंद्र में बना रहेगा। श्री जायसवाल ने कश्मीर पर पाकिस्तान सेना प्रमुख की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का केंद्रशासित प्रदेश है।

    उन्‍होंने कहा कि भारत और बेल्जियम, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला