मार्च 29, 2025 7:46 अपराह्न

printer

राजधानी के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक अप्रैल को ओडिशा दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा

राजधानी के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक अप्रैल को ओडिशा दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए, ओडिशा निवास के प्रिंसिपल रेसिडेंट कमिश्नर, विशाल गगन ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी लोगों को ओडिशा की संस्कृति और विरासत को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह के माध्यम से ओडिशा में, भाजपा के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों को और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। श्री गगन ने कहा कि इस कार्यक्रम में, केन्द्रीय मंत्री, ओड़िशा के मुख्यमंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। श्री गगन ने बताया कि इस समारोह में दो हजार से ज्यादा लोगों शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर में ओडिशा के 10 से 12 लाख लोग रहते है। श्री गगन ने बताया कि यह समारोह शाम पांच से दस बजे तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला