अप्रैल 23, 2025 5:35 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद कतई बर्दाश्‍त न करने की देश की नीति को दोहराया है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद कतई बर्दाश्‍त न करने की देश की नीति को दोहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार पहलगाम हमले के लिए दोषियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। नई दिल्ली में आज भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह पर एक स्मारक व्याख्यान को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस हमले का मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्‍होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला