अप्रैल 20, 2025 6:16 अपराह्न

printer

यमुना नदी की सफाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध- परवेश साहिब सिंह

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीर पुरी  इलाके में कोरोनेशन पिलर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट-STP का निरीक्षण किया। इसके बाद श्री सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार दिल्ली के सभी STP प्लांट का निरीक्षण कर रही है। उन्‍होंने कहा कि इन निरीक्षण का उद्देश्‍य यह पता लगाना है कि ये प्‍लांट अपनी निर्धारित क्षमता पर कार्य कर पा रहे हैं या नहीं। इसके अतिरिक्‍त यह भी देखा जा रहा है कि केमिकल ऑक्‍सीजन डिमांड तथा बायो केमिकल ऑक्‍सीजन डिमांड स्तरों का पालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि यमुना नदी की सफाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला