मध्य मुंबई में आज राज्य परिवहन की बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना प्रभादेवी पुल पर हुई। इस पुल पर पुणे जा रही एक बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Site Admin | मार्च 13, 2025 8:48 अपराह्न
मध्य मुंबई में राज्य परिवहन की बस ने स्कूटर को टक्कर मारी