अप्रैल 22, 2025 9:15 अपराह्न

printer

भारत जलवायु परिवर्तन के प्रति पूरी तरह जागरूक है- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के प्रति पूरी तरह जागरूक है। उन्होंने कहा कि नई फसल किस्मों का विकास किया जा रहा है जो जलवायु-प्रतिरोधी हैं और कृषि उत्पादन बनाए रखने में मदद करती हैं। केंद्रीय मंत्री ने आज हरियाणा के करनाल में नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट में संवाददाताओं से बातचीत की।

    संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हर साल किसानों को उनके उत्पादन की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि सरकार की कृषि के लिए एक छह बिंदुओं की रणनीति है, जिसमें उत्पादन बढ़ाना, नई फसल किस्मों का विकास करना और प्रौद्योगिकी के माध्यम से खेती की लागत को कम करना शामिल है। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश अब प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला