अप्रैल 24, 2025 8:43 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में पुद्दुचेरी के कराईकल तट पर क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास किया

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में पुद्दुचेरी के कराईकल तट पर क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास किया। अभ्यास में यात्रियों को हवाई मार्ग से निकालने, जहाजों पर आग पर नियंत्रण करने और हेलीकॉप्टर, हल्के विमान और गश्ती जहाजों का उपयोग करके चिकित्सा निकासी सहित बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

    कराईकल और नागपट्टिनम के जिला कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारियों ने अभ्यास का अवलोकन किया। उन्हें तटरक्षक जहाज शौर्य पर वंजूर के एक निजी बंदरगाह से समुद्र के बीचोंबीच ले जाया गया था।

    अभ्यास में शानक, एनीबेसेंट, अमेय, शौर्य और चार्ली जहाजों के साथ एक चिकित्सा बचाव नौका ने भी भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला