अप्रैल 6, 2025 7:21 अपराह्न

printer

भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री नड्डा ने पार्टी के सफर को याद करते हुए कहा कि भाजपा एक राजनीतिक आंदोलन है जो राष्‍ट्र के पुनर्निर्माण की दिशा में काम कर रहा है।

 

    वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने, प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के विकास के साथ-साथ, सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रही है।

 

    वहीं, भाजपा के स्‍थापना दिवस पर भाजपा सांसद बांसुरी स्‍वराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा आज विश्‍व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

 

    दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में भी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये गये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला