पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बाज़ार में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध होने के कारण भारत रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को लेकर चिंतित नहीं है। नई दिल्ली में ऊर्जा वार्ता 2025 में श्री पुरी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्ध तेल का आयात करेगा। उन्होंने कहा कि नए भारत की सरकार दबाव से नहीं, बल्कि प्रभाव से चलती है। श्री पुरी ने कहा कि भारत की आपूर्ति के स्रोतों में विविधता है। देश पहले लगभग 27 देशों से तेल खरीदता था, लेकिन अब लगभग 40 देशों से तेल की खरीद करता है।
Site Admin | जुलाई 17, 2025 9:15 अपराह्न
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बाज़ार में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध होने के कारण भारत रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को लेकर चिंतित नहीं है