अप्रैल 21, 2025 6:02 अपराह्न

printer

पुडुचेरी के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

पुडुचेरी के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं। अपने शोक संदेश में उपराज्यपाल श्री के. कैलासनाथन ने कहा कि पोप ने सदैव लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया, वैश्विक संघर्षों का दृढ़ता से विरोध किया और राष्ट्रों के बीच शांति की पैरवी की।

    मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने भी पोप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे मानवता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला