मार्च 29, 2025 7:43 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में बिहार दिवस-2025

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज नई दिल्ली में बिहार दिवस-2025 के अंतर्गत आयोजित, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि भारत के गौरवशाली और वैभवशाली प्राचीन इतिहास, संस्कृति और सभ्यता को विश्व से परिचित कराने में बिहार की भूमि का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आज बिहार हर क्षेत्र में सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार की तीव्रगति से हो रही उन्नति यहां के संघर्षशील लोगों के परिश्रम का परिणाम है।

    कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित बिहार की ओर बढ़ रहा है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला