अप्रैल 17, 2025 7:36 अपराह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबी भाषा विभाग द्वारा “संविधान @ 75 : नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन

भारतीय संविधान के लागू होने की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबी भाषा विभाग द्वारा “संविधान @ 75 : नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्‍वविद्यालय के विधि संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र नागरवाल ने कहा कि भारत का संविधान भारत की आत्मा है। उन्‍होंने क‍हा कि हमारा देश संविधान से चलता है, इसमें नागरिको के न केवल मूलाधिकारों को बताया गया बल्कि कर्तव्यों का भी विस्तार से उल्लेख है। डॉ. नागरवाल ने कहा कि ये भारत के सविधान की ताकत ही है कि किसी भी धर्म या जाति या वर्ण से सम्बन्ध रखने वाला व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद तक पहुच सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला