अप्रैल 20, 2025 8:47 अपराह्न

printer

केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्‍थानों को खराब मौसम के कारण सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है

केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्‍थानों को खराब मौसम के कारण सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

     यातायात अधिकारियों से मिली खबरों के अनुसार बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-क‍रगिल मार्ग कल बंद रहेगा।

    इसके अलावा खराब मौसम के कारण करगिल से लेह मार्ग भी आज बंद था।

    करदुंगला दर्रा बंद रहने के कारण आज लेह-नुब्रा रोड भी बंद था।

    समूचे लद्दाख में खराब मौसम ने तबाही मचा दी है। इस कारण फसलें बर्बाद हुई, बिजली के खम्‍बों को नुकसान हुआ है और पहाडों में चट्टाने खिसकने के कारण सडक सम्‍पर्क बाधित हुआ है।

    लेह में खराब मौसम के कारण प्रमुख उडानें भी रद्द कर दी गई हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला