केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में मीठे पानी की जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत भारतीय वन्यजीव संस्थान की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह प्लेटफार्म गंगा, कावेरी और गोदावरी जैसी प्रमुख भारतीय नदियों में भौगोलिक संरचना, जैव विविधता और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों के बारे में जानकारी देगा।
श्री पाटिल ने इस अवसर पर जलीय जैव विविधता को बहाल करने, नदी के स्वास्थ्य में सुधार, स्थानीय क्षमताओं का निर्माण और संरक्षण में समुदायों को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय वन्यजीव संस्थान के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।