जुलाई 10, 2025 7:23 अपराह्न

printer

कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट के बजाय 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी

कल से सावन के पावन महीने की शुरूआत हो रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एनसीआरटीसी ने नमो भारत के परिचालन को बढ़ाने का फैसला किया है। एक विज्ञप्ति के अनुसार कल से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच परिचालित कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के परिचालन को बढ़ा दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट के बजाय 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी। ये सुविधा सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे के लिए यात्रियों को मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला