अप्रैल 21, 2025 5:37 अपराह्न

printer

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस वर्ष फरवरी माह के दौरान कुल 16 लाख 10 हजार सदस्यों की वृद्धि दर्ज की है

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस वर्ष फरवरी माह के दौरान कुल 16 लाख 10 हजार सदस्यों की वृद्धि दर्ज की है। यह फरवरी 2024 की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस वृद्धि का श्रेय बढ़ते रोजगार के अवसरों, कर्मचारी लाभों के प्रति बढ़ती जागरूकता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की प्रभावी जनसंपर्क पहलों को दिया है।

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के डेटा के अनुसार फरवरी 2025 में लगभग 7 लाख 39 हजार नए सदस्य जोड़े गए। डेटा से यह भी पता चलता है कि 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग में 4 लाख 27 हजार नए सदस्य शामिल हुए। इसी महीने के दौरान लगभग 2 लाख 8 हजार महिलाएं भी नए सदस्य के रूप में जुड़ीं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में एक दशमलव दो छह प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला