ओडिशा में भीषण गर्मी की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने का पूर्वानुमान है। अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर में आज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जबकि हीराकुंड जैसे राज्य के अन्य पश्चिमी शहरों में 41 दशमलव सात और झारसुगुड़ा में 41 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बलांगीर और कालाहांडी सहित राज्य के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Site Admin | मार्च 29, 2025 7:44 अपराह्न
ओडिशा में भीषण गर्मी की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने का पूर्वानुमान