मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में आज शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्काल में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवा चलने का भी अनुमान है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया।