हॉकी में भारत की जूनियर महिला टीम ने कल रात बेल्जियम के एंटवर्प में बेल्जियम को 3-2 से हरा दिया। यह भारत का यूरोप दौरे का पहला मैच था। रोमांचक मुकाबले में गीता यादव, सोनम और लालथंतलुंगी ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर बेल्जियम के लिए मैरी गोएन्स और लुईस वान हेके ने गोल किए।
भारत यूरोपीय दौरे के अपने दूसरे मैच में कल बेल्जियम से खेलेगा। ये मैच एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 के लिए भारत की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो दिसंबर 2025 में चिली के सैंटियागो में होने वाला है।