हॉकी इंडिया लीग मेंयूपी रुद्राज ने पिछले विजेता कलिंग लांसर्स को 3-1 से हरा दिया। कल रात राउरकेला के बिरसा मुण्डा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में लांसर्स के लिए एकमात्र गोल एनरिक गोंजालेज ने किया।
खेल के अंतिम मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर रसेल ने स्कोर 3-1 कर दिया। इस जीत ने रुद्राज को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। हॉकी इंडिया लीग में आज रात सवा 8 बजे देल्ही एसजी पाइपर्स का सामना हैदराबाद तूफान्स से होगा।