मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2024 6:52 अपराह्न

printer

हैंडबॉल प्रतियोगिता मे राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग ने प्रथम स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

हैंडबॉल प्रतियोगिता मे राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग ने बीते दिन दत्तनगर में संपन हुई जिला स्तरीय अंडर 19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। पाठशाला मेें पहुँचने पर स्टाफ और स्कूली बच्चों ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं और उपहार प्रदान करके  स्वागत किया।

 

इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय जुड्डो प्रतियोगिता दो रजत पदक और बॉक्सिंग मे दो काँस्य पदक विद्यालय के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।

 

प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में  20 से अधिक ट्रॉफियों पर कब्जा किया हैं। बताया कि  आज तक के इतिहास मे चियोग स्कूल ने पहली बार इतनी ज्यादा तादाद मे ट्राफिया हासिल की हैं।

 

इसके अतिरिक्त विद्यालय के लगभग 25 छात्र छात्राओं का चयन इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका हैं, जिसमे तेजेस्वी, तमन्ना, इशिता, सिमरन, समीक्षा, गरिमा, स्नेहा, वंशिका, शबनम, मयंक, आकाश, सक्षम, आर्यन, शुभम इत्यादि नाम शामिल हैं।

 

इतने अधिक छात्रों  का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होना ऐतिहासिक हैं। अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों को बधाई दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है