मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 30, 2025 11:13 पूर्वाह्न

printer

हैंडबॉल प्रतियोगिता को लेकर देशभर के खिलाड़ियों में खासा उत्साह

टिहरी जिले के शिवपुरी में सैंड बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता को लेकर देशभर के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। कल पुरुष और महिला वर्ग में कुल 8 मैच खेले गए। पहले मैच में राजस्थान की टीम विजयी रही, जबकि दूसरे मैच में स्पोट्र्स सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश ने गोवा को हराया।

 

पुरुष वर्ग में तेलंगाना और झारखंड के बीच खेले गए मैच में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पिछले राष्ट्रीय खेलों में हैंडबॉल की विजेता रही हरियाणा महिला टीम की खिलाड़ी प्राची का कहना है कि उनकी टीम इस बार भी चैंपियन बनेगी। इसके लिए पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

टिहरी से खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि शिवपुरी में सैंड बीच हैंडबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं चल रही हैं। जबकि टिहरी बांध में कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होनी है।ो

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है