मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 6:51 अपराह्न

printer

हेल्पऐज इंडिया एवं ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड एल्डर अब्यूज अवेयनेस डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन

हेल्पऐज इंडिया एवं ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा क्लब के सभागार में वर्ल्ड एल्डर अब्यूज अवेयनेस डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने की।
गावा सिंह नेगी ने इस अवसर पर ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देना सुनिश्चित करें ताकि समाज का बेहतर निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए हर वर्ग का अपना महत्वपूर्ण स्थान है और वरिष्ठ नागरिकों का स्थान उनमें से सर्वोपरि है। बच्चों का यह कर्तव्य बनता है कि वृद्धावस्था में वह अपने माता-पिता को एक बेहतरीन वातावरण प्रदान करें ताकि वह समाज में अकेला व असहाय महसूस न करें।
हेल्प ऐज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने इस अवसर पर  हेल्प ऐज इंडिया द्वारा किए गए सर्वे के बारे में उपस्थित जनों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर हेल्प ऐज इंडिया सर्वे रिपोर्ट की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा वृद्धावस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए गए। हेल्पऐज इंडिया की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है