मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 5:02 अपराह्न

printer

हिमाचल वन विभाग द्वारा वन्य  प्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित की गयी मिनी मैराथन

हिमाचल वन विभाग के वन्य प्राणी विंग द्वारा आयोजित  वन्य  प्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित मिनी मैराथन में आज सीपीएस  सुंदर सिंह ठाकुर ने  मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मानव – वन्य प्राणी सह अस्तित्व के लिए प्रयासों के रूप में किया जाता है। सरकार द्वारा पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संतुलन को सही बनाने तथा वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के लिए विभिन्न प्रयास  किए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा  ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क एक विश्व धरोहर है। हम सभी को इस पार्क क्षेत्र में  अच्छी तरह भ्रमण कर इसके बारे में ज्ञान अर्जित करना चाहिए। 73 में वन्य प्राणी सप्ताह के छठे दिवस पर आयोजित मिनी मैराथन  का में शुभारम्भ सीपीएस द्वारा फारेस्ट कालोनी कुल्लू से हरी झंडी दिखाकर किया गया इस मैराथन में कल्लू एवं आसपास के 10 सरकारी वन्य जीव विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसका समापन नेचर पार्क माहौल में किया गया।  मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में बॉयज स्कूल कुल्लू के रोहित ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूट्टी के आयुष ठाकुर तथा बॉयज स्कूल कुल्लू के अनुराग ठाकुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे वहीं महिला वर्ग में गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर की साक्षी, सोनिया ठाकुर, व किरण ठाकुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे सीपीएस ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं उन्होंने सभी विद्यार्थियों से वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अपना योगदान देने के लिए तथा मानव एवं वन्य प्राणी से अस्तित्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आने का भी आह्वान  किया।

इस अवसर पर अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा  ने अपने वक्तव्य में सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ वन्य प्राणी कुल्लू राजेश कुमार शर्मा डीएफओ एंजेल चौहान प्रवीण कुमार सचिन शर्मा मनोज कुमार शशि किरण चंद्रशेखर तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है