मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 5:19 अपराह्न | जाइका वानिकी परियोजना

printer

हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में जाइका वानिकी परियोजना के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण की पाठशाला चली

हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में जाइका वानिकी परियोजना के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण की पाठशाला चली। यहां आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज मंगलवार को हुआ। वन मंडलाधिकारी राकेश कटोच ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। वन विभाग के 14 वन मंडलों के विषय वस्तु विशेषज्ञों और क्षेत्रीय तकनीकी इकाई समन्वयकों को जीआईएस, एमआईएस और प्रोजेक्ट के पोर्टल पर रिकार्ड बनाए रखने की विस्तृत जानकारी दी। यहां उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वन मंडलाधिकारी राकेश कटोच ने कहा कि फील्ड स्टाफ के लिए जीआईएस और एमआईएस का प्रशिक्षण देना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परियोजना का रिकार्ड का बनाए रखने के लिए यह यह कार्यशाला अति आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी के संयुक्त निदेशक सुभाष चंद पराशर ने भी प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाइका वानिकी परियोजना जैव विविधता, आजीविका सुधार और वानिकी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। इससे पहले परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक दिनेश कुमार विज ने मुख्य अतिथि और प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परियोजना की गतिविधियों को पोर्टल पर किस प्रकार दर्शाना है, जिससे कि विभिन्न घटकों का रिकार्ड पोर्टल पर उपलब्ध हो सके। इसके साथ-साथ परियोजना की विभिन्न आय सृजन गतिविधियों की फोटो से एक लघु फिल्म तैयार करने के बारे जानकारी देना भी इस कार्यशाला का उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर जीआईएस रजनीश कुमार और विषय वस्तु विशेषज्ञ एमआईएस दिशा गौतम ने हरेक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद सभी प्रतिनिधियों को फील्ड एक्सरसाइज के लिए सुकेत वन मंडल के तहत ग्राम वन विकास समिति बह में ले जाया गया। जहां प्रतिनिधियों ने घटनाक्रम को पोर्टल पर अपलोड कर दिखाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है