मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2025 4:49 अपराह्न

printer

हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत घटना के लिए जिम्मेदार दंगाइयों से वसूली जाएगी- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज घोषणा की कि हाल ही में नागपुर में हुई हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत घटना के लिए जिम्मेदार दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान न करने पर उनकी संपत्ति जब्त कर बेचने की कार्रवाई की जाएगी। श्री फडणवीस ने नागपुर हिंसा के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह बात कही। मुआवजा अगले दो से चार दिनों में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि सरकार नागपुर के कुछ हिस्सों में वर्तमान में लागू कर्फ्यू प्रतिबंधों में ढील देने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने इस घटना के बारे में बताया कि अब तक 104 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से 92 वयस्क और 12 नाबालिग हैं और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपियों की आगे की पहचान अभी भी जारी है।

    वहीं, गुड़ी पड़वा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित नागपुर यात्रा की पृष्ठभूमि में, श्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के दौरे में कोई बाधा नहीं आएगी। इस बीच, नागपुर में हुई हिंसक झड़पों में घायल हुए 40 वर्षीय इरफान अंसारी की आज नागपुर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….