हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में नवंबर से मार्च के बीच बर्फबारी का स्तर सामान्य से 23.6% कम रहा। यह स्तर पिछले 23 वर्ष में सबसे कम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में मौसमी बर्फबारी सामान्य से कम होने का यह लगातार तीसरा साल है। बर्फ पिघलने से प्रमुख नदी घाटियों में कुल वार्षिक जल प्रवाह में लगभग 23% का योगदान होता है। इस वर्ष गंगा बेसिन में बर्फबारी का स्तर सामान्य से लगभग 24% कम रहा, जो पिछले 23 वर्ष में सबसे कम है। 2015 में यह सामान्य से लगभग 30% अधिक था।
Site Admin | अप्रैल 21, 2025 1:16 अपराह्न
हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में नवंबर से मार्च तक 23.6% कम हुई बर्फबारी
