मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 2, 2024 8:39 अपराह्न

printer

हाथरस जिले के एक गांव में आज एक धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से पचास से अधिक लोगों की मौत

हाथरस जिले के एक गांव में आज एक धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से पचास से अधिक लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना फुलरई गांव में आयोजित एक सत्संग में हुई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, जहां भगदड़ मचने से हादसा हुआ।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए हादसे में मरने वालों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच 24 घंटे में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देष दिए हैं। कार्यक्रम आयोजकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

 

हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने हादसे में 50 से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी भी मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हाथरस की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार  राज्य सरकार के संपर्क में है। हादसे के पीड़ितों की हरसंभव मदद की जायेगी।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नम्बर 05722-227041

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है