मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 1:26 अपराह्न

printer

हल्द्वानी में जल्द ही ‘डिजिटल दीदी’ प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए हल्द्वानी में जल्द ही ‘डिजिटल दीदी’ प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है। इसकी अगुवाई महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी करेंगी।

 

जिला उद्योग केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महिला सशक्तिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को डिजिटल माध्यम से अपने उत्पादों की मार्केटिंग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वे महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर हैं और बहुत जल्द सेनेटरी पैड वितरण अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग कॉलर अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे पशु कल्याण को भी बढ़ावा मिलेगा। महिला उद्यमिता परिषद के माध्यम से महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। यह पहल, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। रेनू अधिकारी ने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाएगा और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….