मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 18, 2025 9:16 अपराह्न

printer

हरियाणा में तिरंगा यात्रा

हरियाणा में आज अंबाला छावनी, रेवाड़ी और होडल में देश की सेना के शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अंबाला छावनी में यात्रा का नेतृत्व कर रहे हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया हिंदुस्तान उभर रहा है जो अपने दुश्मन को सबक सिखाना जानता है। होडल में विधायक हरेंद्र सिंह ने बस स्टैंड से सती तालाब तक गरिमामयी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति की भावना चरम पर थी। रेवाड़ी में ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और साहस को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर लघु सचिवालय के निकट शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यात्रा में आम लोगों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और महिला शक्ति की प्रमुख भागीदारी रही।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान