हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर रात में मौसम गर्म बना रह सकता है।
विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
विभाग के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में बिजली गरजने और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है।