हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के धीरपुर में अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो के पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा लॉजिस्टिक और आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र में एक नई शक्ति के रूप में उभरेगा। धीरपुर में अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रदेश के किसान, उद्यमी और व्यापारी समृद्धि होंगे तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
Site Admin | जून 21, 2025 9:06 अपराह्न
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के धीरपुर में अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो के पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
