हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले दिनों में हरियाणा को मैन्यूफैक्चरिंग-हब बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले दशक में उद्योग अनुकूल और श्रमिक कल्याण नीतियों के कारण खुद को भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक शक्ति केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री ने आज गुरुग्राम के भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान में हुए बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक श्रमिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में कई उपाय शामिल किए हैं।