मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 8, 2025 7:38 अपराह्न

printer

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।  इस वर्ष के मेले के साझेदार राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं। मेले में मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस सहित लगभग 42 देशों के लगभग 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, बिम्सटेक देशों – बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सहित कई देश भी मेले में भाग ले रहे हैं। इस मेले का उद्देश्य हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देना है।

    मेले में हस्‍तशिल्प के साथ-साथ हाथों से बुने वस्‍त्र, खिलौने और आभूषण लोगों का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा यहां सांस्‍क‍ृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार तथा सांस्कृतिक समूह अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके अलावा, शाम को मुख्य चौपाल में मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक शाम कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। मेले में मौजूद विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों को आगंतुक खूब पसंद कर रहे हैं। यह मेला, सुरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, वस्त्र, संस्कृति और विदेश मंत्रालयों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

    आगंतुक मेले के लिए टिकट, मेला स्थल पर निर्धारित काउंटरों तथा दिल्‍ली मेट्रो के ऐप दिल्ली सारथी 2.0 से खऱीद सकते हैं। इसके अलावा दिल्‍ली मेट्रो के सभी स्‍टेशनों पर से भी टिकट खरीद जा सकते हैं। सामान्य दिनों में टिकट की कीमत 120/- रुपये और सप्ताहांत तथा छुट्टियों के दिन 180/- रुपये निर्धारित की गई है। मेला इस महीने की 23 तारीख तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….