मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 6:02 अपराह्न

printer

हरिद्वार में मानक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने भारतीय मानक ब्यूरो को विकसित भारत के लक्ष्य की महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। विश्व मानक दिवस श्रृंखला के तहत आज हरिद्वार में आयोजित मानक महोत्सव कार्यक्रम में डॉ. कल्पना सैनी ने राष्ट्र निर्माण में भारतीय मानक ब्यूरो- बीआईएस की भूमिका की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। इसमें विशेष रूप से पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने विश्व मानक दिवस की इस बार की थीम एसडीजी-9 उद्योग नवाचार व अवसंरचना के विषय में जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि बीआईएस ने उत्तराखंड में नई लैब बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपने उत्पाद तैयार करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मानक संवर्धन में बेहतर कार्य करने वाले मेंटर, उद्योग, ज्वेलर्स, रिसोर्स पर्सन आदि को सम्मानित किया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है