मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 7:01 अपराह्न

printer

हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है।मनीष कुमार सोनी ने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है