मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 18, 2025 1:56 अपराह्न

printer

हमास ने इजरायल के ताजा युद्ध विराम प्रस्ताव को नामंजूर किया

हमास ने इजरायल के ताजा युद्ध विराम प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। हमास ने इसके स्थान पर युद्ध को समाप्त करने और सभी बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को सौंपने के लिए एक व्यापक समझौते का प्रस्ताव रखा है।

   

 

इजराइल के प्रस्ताव में 45 दिन का युद्धविराम और 10 बंधकों की रिहाई शामिल थी। हमास ने इसे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने वाला एक आंशिक समझौता बताकर खारिज किया है।

   

 

59 बंधक अब भी कैद में हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की संभावना है। वार्ता रुकी हुई है और दोनों पक्ष पूर्ण सहमति से बहुत दूर हैं।

  

 

हमास अधिकारियों ने सप्ताह के प्रारम्भ में संकेत दिया था कि वे इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं करेंगे। हमास ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार पर आरोप लगाया कि वह युद्ध और मानवीय नाकेबंदी जारी रखते हुए राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

   

 

उधर, इस्राइल ने कहा है कि उसका उद्देश्य हमास को पूरी तरह से खत्म करना है। इस बीच, गाजा में हवाई हमले जारी हैं और प्रतिदिन कई लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। मानवीय सहायता को क्षेत्र में पहुंचने से भी रोक दिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….